Medical
उत्तराखण्डचमोली

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में शराब के खिलाफ जनआंदोलन: ग्रामीणों ने मादक पदार्थों के विरोध में एकजुट होकर रैली निकाली, नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जनआंदोलन की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। जिले के हेलग, लंगसी और गुलाबकोटी गांवों के ग्रामीणों ने शराब और मादक पदार्थों के विरोध में एकजुट होकर रैली निकाली और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव में होने वाले किसी भी मांगलिक, सामाजिक या धार्मिक आयोजन में शराब का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान ग्रामीणों ने नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि शराब समाज की जड़ों को कमजोर कर रही है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, और अपराध व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए गांववासियों ने सामूहिक रूप से शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इस जनजागरण अभियान में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने कहा कि नशे के कारण परिवारों में आर्थिक संकट और घरेलू कलह बढ़ती है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रोजगार की ओर अग्रसर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, युवाओं ने भी किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे जन आंदोलन को और तेज करेंगे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों में नशामुक्त समाज की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि अन्य गांव भी इस मुहिम से जुड़ते हैं तो पूरे क्षेत्र में बदलाव संभव है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉