Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम के नाम पर फ्रॉड, व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर पैसों की मांग, एसएसपी से की शिकायत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस मीनाक्षी सुंदरम की व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर लोगों से पैसों की मांग की गई। जिस नंबर पर उनकी फोटो डीपी के रूप में लगाई गई है, वह विदेशी नंबर है। आईएएस सुंदरम ने इसकी शिकायत एसएसपी देहरादून से की है। इससे पहले भी उनकी फोटो का इस्तेमाल कर ठगी का प्रयास किया जा चुका है। इस संबंध में उन्होंने मार्च 2024 में पुलिस को शिकायत की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

आईएएस ने एसएसपी को बताया कि एक विदेशी नंबर पर डीपी के रूप में उनकी फोटो लगाई गई है। इस नंबर पर लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। इसमें कहा जा रहा है कि वह एक प्रोजेक्ट में पैसा लगाना चाह रहे हैं, लेकिन बैंक मदद नहीं कर रहा है। ऐसे में वह किसी से 50 तो किसी से एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसों को गुगल पे के माध्यम से मांगा जा रहा है। इसके लिए एक भारतीय नंबर दिया गया है। आईएएस ने इस नंबर का स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराया है। इस पर कुछ लोगों ने पैसे भेजने के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि, कितने लोगों ने पैसे जमा किए हैं यह जानकारी इसमें नहीं है।
आईएएस सुंदरम इस वक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा, आवास एवं नियोजन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। उन्होंने मार्च 2024 का एक पत्र भी इस मूल शिकायत के साथ संलग्न किया है। आईएएस ने एसएसपी से कहा है कि उस वक्त की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। लिहाजा इसके लिए साइबर ठगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि आईएएस मीनाक्षी सुंदरम की शिकायत मिली है। इस पर जांच के आदेश दिए गए हैं। पहली शिकायत पर भी कार्रवाई की गई थी, जिसकी रिपोर्ट तलब की गई है। ताजा मामले में भी जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉