Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- लमगड़ा थाना क्षेत्र के चायखान के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय कार संख्या यूके 04 जेड-5819 में कुल छह लोग सवार थे और सभी अल्मोड़ा जिले के वलिया गांव के निवासी थे। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पान सिंह (50 वर्ष), जगदीश (35 वर्ष) और लक्षम सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में गोपाल सिंह (43 वर्ष) और सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

लमगड़ा के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉