Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे पर वार लगातार: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 62 लाख रुपए की स्मैक की बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया है। पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। दिनांक 15 जनवरी 2026 को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को धर दबोचा।

ADVERTISEMENTS Ad

207 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत करीब 62 लाख

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति दमुवादुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक, जबकि रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.) के पास से 82 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस तरह कुल 207 ग्राम स्मैक पुलिस के हाथ लगी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मेंअनुमानित कीमत लगभग 62 लाख रुपये बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि स्मैक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूछताछ में नशे की लत की बात कबूली

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए स्मैक लाकर बेचते थे। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यदि इनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज पाया जाता है तो उस आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 वीरेंद्र चंद, का० धीरज सुगड़ा, का० बंशीधर जोशी, का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी) और का० संतोष बिष्ट (एसओजी) शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉