Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़ व मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा। घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विकासखंड के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में  वह अपनी पत्नी के साथ गांव में एक व्यक्ति के यहां हो रहे सुन्दर काण्ड में गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय भतीजी अकेली थी। जब वह रात्रि साढ़े नौ बजे अपने घर पर आया तो देखा कि आदित्य गंगवार, विशाल पटेल व सूरज पटेल उसके घर में घुसकर उसकी भतीजी को बुरी नीयत से पकड़े हुए थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

उसको देखकर तीनों उसे व भतीजी पर आक्रामक होकर मारपीट करने लगे। उसके शोर मचाने पर तीनों लोग उसकी भतीजी के बाल पकड़कर व सिर दीवार में मारते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए छत की तरफ भाग गए। उसकी भतीजी के  बाहरी व अन्दरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मझोला निवासी आदित्य गंगवार, विशाल पटेल व सूरज पटेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व धारा 115, 333, 351(2), 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉