Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

बाइक हादसे में मरने वाले दो युवकों की हुई शिनाख्त, बागेश्वर जिले के रहने वाले थे दोनों युवक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर शुक्रवार रात दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में एक बाइक की पेट्रोल टंकी फटने के बाद दोनों बाइक धू-धूकर जल गयी स्पोर्ट्स बाइक केटीएम पर सवार दो युवा इस दर्दनाक हादसे में जिंदा जल गए थे। दोनों युवाओं की आज शिनाख्त हो गई है। वह बागेश्वर जिले के रहने वाले थे। वहीं, दूसरी बाइक में सवार दंपति और एक अन्य बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों मृतकों के चेहरे इस कदर जल चुके थे कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया था। आज परिजनों के पहुंचने के बाद शिनाख्त हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी ने बताया कि कालाढूंगी-हल्द्वानी एनएच पर गुलजारपुर बंकी-चकलुवा के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक की टंकी फट गई और पेट्रोल बाहर निकलते ही आग भड़क उठी। चंद मिनट में ही दो लोग बाइक समेत जिंदा जल गए। जबकि दूसरी बाइक में सवार दंपति 45 वर्षीय नूर अहमद और उनकी पत्नी सैय्यदा निवासी वार्ड-54, गौजाजाली हल्द्वानी गंभीर से घायल हो गए। घटना में चपेट में आई तीसरी बाइक सवार दो लोग भी झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सुमित धानिक (21) पुत्र महेश चंद्र निवासी बसुड़ा बागेश्वर पोस्ट ऑफिस स्नोती व सूरज पांडे (21) पुत्र भुवन चंद पांडे ग्राम पचार बागेश्वर के निवासी हैं। सूरज जेसीबी चालक था और सुमित पढ़ाई करता था। वह 12 वीं पास कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉