Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बैंक प्रबंधक पर महिला ने लगाये आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, एसएसपी को भेजा पत्र

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एक महिला ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बैंक मैनेजर पर एससी केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की ओर से एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उदयपुर रैक्वाल गौलापार चोरगलिया निवासी नीतू शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें उसने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उससे छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर उसके पति ने 4 अक्टूबर को नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां पर उन्होंने 6 अक्टूबर केा दम तोड़ दिया। इस मामले में उसने चोरगलिया थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

आरोप है कि बैंक प्रबंधक उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहा है और उसे प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप एक सिपाही पर भी लगे हैं। महिला का कहना है कि जब उसके पति थाने में पहुंचे तो भारत नामक के सिपाही ने उसे थाने से भगा दिया। उल्टा मुझ पर भी आरोप लगा दिए गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की है। इसके साथ ही महिला ने मामले में कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉