Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयोजित की कार्यशाला, “आयुष” की टीम ने पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने के दिए टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु हल्द्वानी में कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान आयुष विभाग की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों को जीवन में तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग टीम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अभ्यास सत्र के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में “मानसिक तनाव एवं प्रबंधन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में सर्वप्रथम मानसिक तनाव प्रबंधन पर डॉक्टर कंचन द्वारा व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर कर्मेंद्र सक्सेना ने नमस्ते योग वाई ब्रेक ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा.ज्योत्सना कुनियाल ने योग एवं आध्यात्मिक पर उपचारात्मक सत्र आयोजित किया। कार्यशाला के दौरान तकनीकी योगदान डॉ नवनीत दरियाल एवं डॉ मनोज सत्याल ने दिया।
इस दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पुलिस कर्मियों को जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, अपनी कमियों को दूर करते हुए व्यक्तित्व सुधार लाने, हमेशा आगे बढ़ने तथा अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु टीम द्वारा बताए गए टेक्निक का लगातार प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी तथा आयुष विभाग की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉