Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी अंतिम विदाई, सूचना विभाग सहित मीडिया जगत एवं विभिन्न विभागों में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:-  जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन से सूचना विभाग सहित जनपद के मीडिया जगत एवं विभिन्न विभागों में शोक की लहर है। स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार आज रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 8 बजे उनके निवास स्थान बीके पुरम, निकट रेनबो पब्लिक स्कूल, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएमओ डा. रश्मि पंत ने अस्पतालों की जानकारी साझा की, आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी होने पर करें संपर्क
Ad

चित्रशिला घाट पर आयोजित अंत्येष्टि में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसादत्त पांडे, भट्ट, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के. एस. चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम, सहित जनपद के समस्त पत्रकारबंधु एवं सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं शोकाकुल परिजनों ने पहुंचकर स्वर्गीय जोशी को अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में टैंकरों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति जारी, डीएम ने दिये कड़े निर्देश,

14 सितंबर को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा

स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में 14 सितंबर  को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा की जाएगी। शोक सभा में सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिले के पत्रकार बंधु उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉