Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीते दिवस शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक, प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन और छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, गुरु वंदना के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्र-छात्राओं ने भाषण नाटक, समूह गान और कविता पाठ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनके माध्यम से छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य  बीबी. पांडे ने अपने प्रेरणादायक भाषण में शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा, “शिक्षक समाज की नींव होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही छात्र अपने जीवन की दिशा तय करते हैं और सफलता की ऊँचाइयों को छूते हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए प्रतीकात्मक “कक्षा संचालन” किया, जिसे सभी ने सराहा और खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉