Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों की टीम ने दिया प्राथमिक उपचार, राज्यपाल के साथ राजभवन रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने 45 मिनट के संबोधन में बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया। उपराष्ट्रपति धनखड़ पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस दौरान डॉ. पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे, बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे। ज्यादा भावुक होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वह राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉