Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, यातायात प्रभावित, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों,श्रद्धालुओ से की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वीकेंड के दौरान नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, और जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं सहित जिला प्रशासन से यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद भट्ट ने कहा कि पिछले दो दिनों में 35 हजार से अधिक वाहन पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना हुए हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि वीकेंड और अवकाश के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पहले से ही पर्याप्त तैयारियां करने बाद भी भारी भीड़ पहुंच रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौके पर ही मौत, चार घायल
Ad

उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से भी अपील की कि नैनीताल, कैंची धाम या अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा से पहले होटल, होमस्टे अथवा अन्य ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। बिना ठहरने की व्यवस्था के यात्रा करने से पर्यटकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और स्थानीय लोगों पर भी इसके कारण अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

संसद भट्ट ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज के देश-विदेश में लाखों श्रद्धालु हैं, जो कैंची धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अवकाश और वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में प्रशासन यातायात, पार्किंग और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व तैयारी के बाद भी अप्रत्याशित लोग आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 13वें दिन काठगोदाम रेलवे स्टेशन में चला विशेष स्वच्छता अभियान, आसपास के बाजारों की भी की गई सफाई

उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा यात्रा से पहले ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन में और जोर देने के बात कही। उन्होंने कहा कि एसएसपी सहित सभी अधिकारी पूरी तरह से तत्पर हैं लेकिन लगातार भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉