Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अभियान, 163 टीमें फील्ड में तैनात, जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को दिए गाँव गाँव जाकर अभियान चलाने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जनपद में गौवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पशुपालन के सहारे लोग अपनी आजीविका का निर्वहन करते हैं, उन क्षेत्रों में वायरस की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, पशुपालन विभाग द्वारा जिले में 163 टीमों को फील्ड में लगाया गया है जो गांव-गांव जाकर टीकाकरण अभियान, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा पशुपालकों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बाहरी राज्यों / स्थलों से महिषवंशी और गौवंशीय पशुओं के परिवहन को निषिद्ध (बैन) किया गया है, क्योंकि परिवहन से रोग में संक्रमण की आशंका बनी रहती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स का शुभारंभ, विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
Ad

उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी पशु में लम्पी वायरस के लक्षण जैसे शरीर पर गांठें, बुखार, आंख-नाक से पानी आना दिखे तो उसे तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग कर के रखें।

ADVERTISEMENTS Ad

अन्य पशुओं को संक्रमित पशु के संपर्क में आने से बचाएं और यथासंभव एहतियात बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना, कल 31 अगस्त को देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

पशु बाड़े में साफ-सफाई रखें, मच्छर-मक्खियों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें।

किसी भी लक्षण पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय या विभागीय टीम से संपर्क करें।

इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में संपर्क कर रही हैं और पशुपालकों को घर-घर जाकर बीमारी से बचाव के उपाय बता रही हैं। पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, समय पर टीकाकरण और सावधानी से इस रोग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉