Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक सुमित हृदयेश ने गौलापार में किसान की आत्महत्या पर जताया दुख, परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने गौलापार के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने आज मोर्चरी पहुँचकर मृतक के परिजनों से भेंट की तथा इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व स्व. सुखवंत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। यह भी अत्यंत चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

विधायक ने कहा कि एक किसान का इस प्रकार मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे तंत्र और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार का दुःख नहीं, बल्कि व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता की भी कड़ी परीक्षा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉