Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आनंद विहार से कोटद्वार की ओर आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत अचानक बिगड़ी, सहायक चालक ने ट्रेन को सुरक्षित पहुंचाया कोटद्वार

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:- आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार की ओर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार तड़के अफरा-तफरी मच गई जब अचानक चालक बाबूराम की तबीयत बिगड़ गई। घटना सनेह रोड हाल्ट स्टेशन के पास की है, जहां चालक की हालत बिगड़ते ही सहायक चालक ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रेन को सुरक्षित रूप से कोटद्वार स्टेशन तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

कोटद्वार पहुंचने के बाद बीमार चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन का खाली रैक सुबह 5 बजे तक नजीबाबाद पहुंचना था, लेकिन चालक की तबीयत बिगड़ने के कारण ट्रेन कोटद्वार स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे तक खड़ी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लक्सर से एक अन्य चालक को बुलाया गया, जिसके बाद ट्रेन को नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

इससे पहले भी रेल ट्रैक बाधित होने की वजह से कई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा था। हालांकि, रेलवे प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉