Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड के सात जिलों में नए सीएमओ की तैनाती, रश्मि पंत को मिली नैनीताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड शासन ने सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे के द्वारा जारी आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में नए सीएमओ नियुक्त किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शासन के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नई तैनातियों से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

जारी आदेशों के अनुसार डॉ योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ हरीश चंद्र पंत को पिथौरागढ़, डॉ मेघना असवाल को पौड़ी, डॉ अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग, डॉ राम प्रकाश को टिहरी तथा डॉ श्याम विजय को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में होगी आज मंत्रिमंडल की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने विश्वास जताया है कि नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में की गई यह कवायद स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉