Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में यूयूएसडीए, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, जल संस्थान एवं एचपीसीएल आदि विभागों द्वारा शहर में कराए रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसमें सडक चौडीकरण, सीवर लाईन, पेयजल एवं गैस पाईप लाईन, सड़क चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण, यूटिलिटी डक्ट सिफ्टिंग आदि महत्वपूर्ण विकास कार्यों की गहनता से जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी शहर को आधुनिक एवं सुविधायुक्त भव्य बनाने हो जो भी विकास कार्य वर्तमान में किए जा रहे हैं, उन कार्यों को दोगुनी गति से कराया जाय, इस हेतु दो शिफ्टों में दिन में एवं रात्रि में भी कार्य हों, इसके लिए जिलाधिकारी ने यूयूएसडीए के अधिकारियों को दोगुनी क्षमता में कार्य करने हेतु मैन पावर को बढ़ाते हुए रात्रि में भी कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यदाई संस्था को कार्य का लक्ष्य देते हुए 13 मार्च तक इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक सप्ताह बैठक कर जो भी समस्या कार्यों में आ रही हैं, उनका समाधान मौके पर ही करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि एनओसी से सम्बन्धित जो भी समस्या हैं बैठक में ही समाधान किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में जहां भी सडक, सीवर एवं पेयजल के कार्य हो रहे है उन कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। उन्होंने कहा शहर में जिन आन्तरिक मार्गों में सडक, सीवर पेयजल आदि के कार्य प्रगति पर है उन्हें पूर्ण करने के उपरान्त ही दूसरे क्षेत्रों में कार्य करें ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है, सुरक्षा के दृष्टिगत उन स्थानों पर साईनेज बैरिकेटिंग, लाइटिंग एवं सैंडबैग का इस्तेमाल अवश्य किया जाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यू.यू.एस.डी.ए. कुलदीप सिंह को निर्देश दिये शहर में कुसुमखेड़ा चौराहा, लामाचौड़ मन्दिर तथा मण्डी निकट शनिबाजार चौराहा का अतिक्रमण मुक्त हो गया है। इन चौराहों पर डीपीआर के तहत सौन्दर्याकरण कार्य 13 मार्च 2026 से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जिन आन्तरिक क्षेत्रों में पेयजल, सीवर लाईन आदि के कार्य पूर्ण हो चुके है। उन क्षेत्रो में सडक का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसके उपरान्त ही नये क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ किया जाए।

बैठक में परियोजना प्रबन्धक ने मण्डी गेट नियर शनिबाजार चौराहे के सम्बन्ध में बताया कि मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी है तथा उक्त चौराहे पर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी को मण्डी गेट के समीप शिफ्ट करना है इस हेतु 25 लाख की धनराशि मण्डी परिषद को दो दिन में हस्तांतरित किया जाय, ताकि चौराहे का चौड़ीकरण शीध्र किया जा सके। जिलाधिकारी ने पुलिस, नगर आयुक्त यूयूएसडी, सिंचाई आदि विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।

सडक चौडीकरण योजनाबद्ध तरीके से किया जायेगा, जिलाधिकारी, प्रथम चरण तीनपानी से मण्डीगेट का चौडीकरण होली के बाद किया जायेगा। इसके उपरान्त तीनपानी से कालटैक्स तक चौडीकरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा चौड़ीकरण के दौरान साथ-साथ विद्युत पोल, जलसंस्थान, पेयजल पाईप लाईनों को भी शिफ्टिंग करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की भूमि पर अतिक्रमण है वह विभाग शीघ्र ही अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे इसके लिए विभाग को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सहयोग किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

उन्होंने कहा तिकोनियां से काठगोदाम तक जितने भी वृक्ष सडक की जद में आ रहे है उन्हें लापिंग किया जाए एवं पीपल के पेडों को अन्यत्र शफ्टिंग की योजना पर शीघ्र कार्य किया जाए। इसमें वन विभाग का सहयोग भी लिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सडकों पर आवागमन काफी होता है उन सडकों को प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा प्रत्येक 10 दिन में कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत काठगोदाम से तुमडियाडाम तक बनने वाली नहर के सम्बन्ध में शीशमहल के पास फिल्टर हाउस का पानी नहर में आने से कार्य व्यवधान होने पर परियोजना निदेशक जमरानी ने बताया कि शेष पानी को गौला नदी मे डाइवर्ट किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया इस समस्या का समाधान आपसी समन्वय के साथ करें ताकि शहर के लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कार्य हो रहा है उन क्षेत्रों में कार्यदायी संस्था द्वारा कोई साइनेज बोर्ड, सैंडबैग, रिफलेक्टर आदि नही लगाये गये हैं साथ ही सडक का मलवा भी नही हटाया गया है जिससे दुर्धटना हो सकती है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कार्य हो रहा है उन क्षेत्रों में साइनेज के साथ ही सडक मार्ग का मलवा कार्य के साथ-साथ हटाना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एस पी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसी एल एसके गुप्ता, पेयजलनिगम एके कटारिया, सिंचाई दिनेश सिंह, लोनिवि प्रत्युष कुमार आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉