Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

केदारनाथ धाम की संचालित होने वाली हेली सेवाओं पर होंगे कड़े नियम लागू , सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद नहीं होगी उड़ान भरने की अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- आने वाले समय में चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं पर इस वर्ष कड़े नियम लागू किए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निर्देशों के अनुसार सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किसी भी हेलिकॉप्टर उड़ान की अनुमति नहीं होगी। खराब मौसम की स्थिति में हेली सेवा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बीते वर्ष केदारनाथ घाटी और उत्तरकाशी में हुए हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अचानक बदलने वाले मौसम के कारण हेलिकॉप्टर संचालन अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। चारधाम यात्रा के दौरान विशेषकर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की भारी मांग रहती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

बीते वर्ष 15 जून 2025 को केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। इसके अतिरिक्त 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम के समीप एक हेली एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

लगातार हुई इन घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर सेवाओं के लिए (एसओपी) को सख्ती से लागू किया है। डीजीसीए के अनुसार केदारनाथ घाटी में हेली उड़ानों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। साथ ही केवल उन्हीं पायलटों की तैनाती की जाएगी, जिन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान का पर्याप्त अनुभव हो। मौसम विभाग की चेतावनियों के आधार पर उड़ानों को तत्काल रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि सुरक्षित हेली सेवा संचालन के लिए बीते वर्ष लागू एसओपी इस बार भी प्रभावी रहेगी। हेली सेवाओं के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और नियमों के अनुपालन को लेकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉