Medical
उत्तराखण्डचमोली

भारत चीन सीमा के करीब कड़ाके की ठंड के चलते देवताल झील जमीं, पानी बर्फ में हुआ तब्दील

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- भारत-चीन सीमा क्षेत्र में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते पूरी तरह जम गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट के कारण झील का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देवताल के साथ ही आसपास के सभी जल स्रोत भी जम चुके हैं। बर्फ की सफेद चादर से ढकी यह झील इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सर्द हवाओं और बर्फीली वादियों के बीच पर्यटक झील की सुंदरता का आनंद लेने यहां पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

यहां आने के लिए यात्रियों को स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य होता है। बर्फ से आच्छादित चोटियों और झील के शांत वातावरण में यह इलाका किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में देवताल की सुंदरता और निखर जाती है। नीले आकाश, सफेद बर्फ और झील की झिलमिलाती सतह का दृश्य हर किसी के लिए अविस्मरणीय बन जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉