Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ऑनलाइन गेम में 8.50 लाख रुपए जीतने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  कौन बनेगा करोड़पति ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित को इनामी रकम और कार दिलाने के नाम पर अलग-अलग टैक्स और शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया। रकम जुटाने के लिए पीड़ित ने लोगों से उधार तक लिया। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के ग्राम किणझाणी निवासी कमल सिंह (54) ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2026 से वह फेसबुक पर चल रहे कौन बनेगा करोड़पति ऑनलाइन गेम में चेहरा पहचानो गेम खेलने लगे थे। इसमें हर सही जवाब पर 8.5 लाख रुपये इनाम देने का दावा किया गया था। कमल के अनुसार, पहली बार में ही उन्हें 8.5 लाख रुपये जीतने की बात कही गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई, कहा समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी
Ad

इसके बाद नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और इनामी रकम जारी करने के नाम पर पहले 1550 रुपये टैक्स जमा करने को कहा। रकम जमा करने के बाद ठगों ने अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से संपर्क करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, विश्वास में लेने के लिए उन्हें मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले फर्जी दस्तावेज भेजे गए। साथ ही रिजर्व बैंक के नाम से भी कथित फर्जी दस्तावेज भेजे गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़ित को बताया गया कि वह कई करोड़ रुपये और एक चार पहिया वाहन जीत चुके हैं। इनाम और कार हासिल करने के लिए अलग-अलग शुल्क, टैक्स और अन्य मदों में रकम जमा कराने को कहा गया। कमल सिंह इनके झांसे में आते गए और 30 मार्च से 16 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करते रहे। यह रकम बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, चमोली कोऑपरेटिव बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के माध्यम से ऑनलाइन और नकद जमा कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर ही मौत

शिकायतकर्ता के अनुसार, ठगों को कुल करीब 1.50 करोड़ रुपये दिए गए। रकम जुटाने के लिए पीड़ित ने लोगों से उधार भी लिया। लगातार भुगतान के बाद भी जब इनामी रकम नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी देवेंद्र नबियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन के साथ ही आरोपियों के मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप संपर्कों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉