Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चार दिनों से लापता छात्रा की लोकेशन दिल्ली में, पुलिस टीम दिल्ली रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बीते चार दिनों से लापता कक्षा 10 की छात्रा के मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मुखानी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की सुबह  उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद  वह स्कूल नहीं पहुंची और न ही घर लौटी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में छात्रा एक किशोर के साथ जाती दिखी है। जांच में पता चला कि किशोर भी उसी स्कूल में 11वीं का छात्र है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने छात्रा को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली निकल गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा अपनी मां का मोबाइल लेकर गई है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉