Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नकली जेवर पहनकर शादी समारोह में शामिल होने गई महिलाएं, असली चोर उड़ा ले गए, फ्रिज में रखी मिठाई तक नहीं छोड़ी

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- पीरूमदारा से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आ रही है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है। यहां शादी समारोह में शामिल होने आई महिलाओं ने एहतियातन अपने असली जेवर घर में सुरक्षित रख दिए, और नकली जेवर पहनकर गई थीं। लेकिन उनकी यह सावधानी ही चोरों के लिए मौके में बदल गई। चोर रात में बंद घर पर धावा बोलकर लाखों के असली जेवर, नकदी और सामान उड़ा ले गए- इतना ही नहीं, फ्रिज में रखी मिठाई तक खा गए।

ADVERTISEMENTS Ad

टांडा मल्लू निवासी रमेश सुयाल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार रात गांव में ही एक शादी में शामिल होने गए थे। पूरा परिवार समारोह में व्यस्त रहा और घर रात भर सूना पड़ा रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

पीड़ित रमेश के अनुसार, चोर सोने की नथ, मांगटीका, झुमके, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, तथा चांदी की पायल, बिछुए, सिक्के समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर ले गए। चोरों ने करीब 30 हजार रुपये नकद, बच्चे का स्कूल बैग, किताबें और कई सूट भी चोरी कर लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर जाते-जाते फ्रिज में रखी मिठाई तक खा गए। घटना स्थल से पुलिस को एक आईडी की फोटो कॉपी भी मिली है, जो चोरों में से किसी की होने की संभावना बताई जा रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

परिवार के मुताबिक, शादी में शामिल होने आई महिलाओं ने चोरी के डर से अपने असली जेवर घर में रख दिए थे और नकली पहनकर समारोह में गई थीं। लेकिन जिन जेवरों को सुरक्षित समझकर घर में छोड़ा, चोरों ने वही सब पार कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश तेज कर दी है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉