Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कृषि ऋण सहकारी समिति में अनियमिता के मामले में जिलाधिकारी ने कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर कराने के दिए निर्देश, कहा किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  गरमपानी क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी में ग्रामीणों की जमा पूंजी में वित्तीय अनियमितता और धनराशि वापस न किए जाने के गंभीर मामले में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रकरण के अनुसार समिति कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनंद सिंह पनौरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए ग्रामीण बचत केंद्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में अनियमितताएं कीं और खाताधारकों को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

इस मामले को लेकर बचत केंद्र के सदस्यों ने 17 दिसंबर 2025 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत महिला सभागार, छड़ा खैरना मेंजिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम के आदेश पर कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 042/25 दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला, सचिव, बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी (विकासखंड बेतालघाट) ने मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

अन्य शिकायतकर्ताओं में हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह और हरदयाल सिंह शामिल हैं, जिन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए हैं।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट कहा कि जनता की मेहनत की कमाई के साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉