Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार ने  महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इसके लिए महिलाओं को शत-प्रतिशत किराया छूट देने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह पहली बार है जब रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को एक के बजाय लगातार दो दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और अन्य रिश्तेदारों के घर जाती हैं। ऐसे में दो दिन तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार करेगी खर्च की भरपाई

शासनादेश के मुताबिक, महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की भरपाई राज्य सरकार करेगी। परिवहन विभाग ने निगम को आदेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

मुफ्त यात्रा की यह सुविधा 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में प्रदेश के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए लागू होगी। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों से मिलने के लिए सफर करने वाली हजारों महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉