Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी कल 28 को कोटाबाग दौरे पर, विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, पहाड़ पछयाण महोत्सव 2025 में लेंगे हिस्सा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर (रविवार) को नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह 9:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10:55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मुख्यमंत्री विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही  घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:00 बजे कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉