Medical
राष्ट्रीय

कार में मिला डॉक्टर का शव, मूल रूप से उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले थे

ADVERTISEMENTS Ad

 प्रयागराज में 27 साल के डॉक्टर का शव कार में मिला है। वह स्वरूप रानी अस्पताल  में तैनात थे। शनिवार रात 11:45 बजे के करीब साथी डॉक्टर हॉस्पिटल से निकलने लगे तो कैंपस में उनकी कार खड़ी थी। पास जाकर देखा तो कार की अगली सीट पर डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो कार के अंदर सिरिंज और एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की शीशी मिली। डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले हैं।
पुलिस का मानना है- डॉ. कार्तिकेय ने अपने हाथ पर इंजेक्शन लगाया था, जिससे उनकी मौत हुई। 3 डॉक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम करेगी जिससे मौत की वजह का  पता लगाया जा सकेगा । पुलिस यह भी जांच कर रही कि डॉक्टर ने खुद इंजेक्शन लगाए या किसी ने इंजेक्शन लगाकर उनकी जान ली है। कार में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, सभी का अस्पताल में उपचार जारी
Ad

डॉक्टर कार्तिकेय मूल रूप से उत्तराखंड के कोटद्वार के अपार कालावड इलाके के रहने वाले थे। यहां पर वह स्टैनली रोड पर किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आए थे। मृतक डॉक्टर तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। बड़ी बहन डॉक्टर अदिति जेल अधीक्षक हैं, जबकि छोटी बहन डॉक्टर हैं। परिजन आत्माराम ने बताया कि उनको अगर सुसाइड करना होता तो हॉस्पिटल क्यों आते। उनकी हत्या की गई है। जहां पर डॉक्टर ने कार पार्किंग की थी, वहां पर चार कैमरे लगे हैं, लेकिन चारों बंद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, सभी का अस्पताल में उपचार जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉