Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश और तूफान के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज तूफान के आसार बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आने वाले दिनों की बात करें तो 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम के ऐसे ही बदले हुए तेवर बने रहने का अनुमान है। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

सोमवार शाम को चली तेज हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला, जहां तापमान सामान्य से नीचे चला गया। शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ, जबकि दिन भर बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉