Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट, घर-घर जाकर किया सर्वे, स्वास्थ्य शिविरों से बढ़ाई निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्योलिकोट क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य टीमों के द्वारा घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। आज टीमों न 94 घरों का भ्रमण कर 113 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। इस दौरान ओआरएस, जिंक एवं क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं तथा 90 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच की गई। प्रभावित क्षेत्रों में आशाओं एवं स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से 3,900 क्लोरीन टैबलेट भी वितरित की गईं।

इसके साथ ही गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलिकोट, भल्यूटी एवं चोपड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच कर  आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 98 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें आवश्यकता के अनुसार 7 लोगों को भर्ती किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट को सुदृढ़ किया गया है तथा रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में 10 सितंबर को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉ. हर्षित जोशी (फिजिशियन) एवं डॉ. सोनाली पांडे (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आमजन से इन विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निजी चिकित्सालयों को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जिन मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता होगी, उन्हें बेस अस्पताल हल्द्वानी, बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल एवं सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती कराने में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। निजी अस्पताल में उपचार की आवश्यकता होने पर आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा दिलाने में भी विभाग के द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉