Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर किया गिरफ्तार, हिंदू संगठन ने आंदोलन किया खत्म

ADVERTISEMENTS Ad

 हल्द्वानी शहर में सोमवार देर शाम से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की सवा फिट की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देर शाम होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति खंडित करने पर जमकर बवाल हुआ लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूर्ति खण्डित करने वाले आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ad

बताया गया कि गणपति विसर्जन के बाद ठेकेदार के कर्मचारी से टेंट उतारते समय मूर्ति गिर गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद पूरा मामला खुल गया है। आरोपी सोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने आज हनुमान चालीसा का पाठ कोतवाली में रखा था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन ने अपना आंदोलन खत्म कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

होली ग्राउंड के चारों ओर नो वेंडिंग जोन घोषित

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि जन भावनाओं को देखते हुए होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग एरिया घोषित कर दिया है। होली ग्राउंड के चारों ओर अब कोई ठेला-फड़ नहीं लगेगा। यहां ठेले लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि एक टीम यहां तैनात रहेगी। होली ग्राउंड के चारों ओर नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। ठेला लगने पर ठेले को जब्त कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉