Medical
राष्ट्रीय

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार बस से भिड़ी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, बस सवार 19 लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

प्रयागराज महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बस से भिड़ गई। हादसा मेजा इलाके में शुक्रवार की रात 2 बजे हुआ। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के सभी 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं बस सवार मध्य प्रदेश के 19 श्रद्धालु भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले 10 लोग बोलेरो से महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। रात करीब 2 बजे कार प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से होकर गुजर रही थी। इस दौरान मेजा इलाके में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले श्रद्धालुओं से भरी बस से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। बस सवार संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस सवार श्रद्धालु भी घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। कार सवार बुरी तरह केबिन में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया। कार और बस सवार घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने कार सवार सभी 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बस सवार 19 घायलों का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हुई है। बस सवार कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉