Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस मामले की कर रही जांच

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां कुसुमखेड़ा निवासी हथियारों के दो अवैध सौदगरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध तमंचे, बन्दूक एवं कारतूस बरामद हुए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियारों के तस्करों पर कड़ी नजर रखने के आदेश हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण थानाध्यक्ष मुखानी विजय सिंह मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं उनि मनोज सिंह अधिकारी द्वारा गत दिवस को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

इस दौरान बावनडाट नाला, बसानी रोड थाना मुखानी के पास वाहन संख्या यूके 04 एजी-3838 कार को चैक किया गया। कार में सवार 02 युवकों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उके कब्जे से अवैध हथियार तमंचा व बंदूक एवं कारतूस बरामद किये गये। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा- 3/25 आर्म्स अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
पूछताछ में युवकों द्वारा बताया कि वे अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। उधमसिंह नगर एवं यूपी के क्षेत्रों से अवैध हथियारों को लाकर नैनीताल जनपद में बेचते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कड़ी कार्यवाही अमल में लायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी कुसुमखेड़ा तथा सर्वेश कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र लाल सिंह निवासी गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा शामिल हैं।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लामाचौड़ एसआई मनोज अधिकारी, प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, ललित श्रीवास्तव एसओजी, कांस्टेल चन्दन सिंह नेगी एसओजी, संतोष बिष्ट एसओजी व किशन सिंह राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉