Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष के कारावास की सजा, डेढ़ लाख जुर्माना भी लगाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और साथ में डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर सत्र न्यायाधीश एटीसी देहरादून कुसुम की कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की। मामला वर्ष 2020 का है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी थी कि अतुल नाम का युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। उसने किशोरी का पीछा किया और इस दौरान उसने किशोरी को धमकी भी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

आरोप था कि 11 जून 2020 की रात अतुल ने धमकाकर किशोरी को घर से बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर पहुंच किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। युवक ने इसके बाद उनको भी धमकियां दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए 10 नवंबर 2020 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। कोर्ट में किशोरी के बयान अहम रहे।

तमाम साक्ष्यों और गवाहों को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट ने आरोपी अतुल को दोषी ठहराया और उसे 20 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने राज्य सरकार की योजना के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपये प्रतिकर दिलाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉