काठगोदाम से हैड़ाखान क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, कार्य के लिए 36 करोड़ रुपए स्वीकृत

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत 200 से अधिक गाँव को जोड़ने वाला काठगोदाम से हैड़ाखान- खनसयू मोटर मार्ग पूर्व में क्षतिग्रस्त हो गया था जिस कारण ग्रामीणों को बरसात के समय आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्या को देखते हुए मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षतिगस्त मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण करने की मांग की थी, उनकी मांग पर मुख्य्मंत्री ने काठगोदाम से हैड़ाखान मोटर मार्ग जो क्षतिग्रस्त है उसका पुनर्निर्माण करने हेतु मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मलित कर दिया था।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य के लिए 36 करोड़ स्वीकृत करा दिये हैं जिसका शासनादेश जारी हो गया है। जिसके बाद टैण्डर प्रकिया शुरू कर दी है।

मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा। आने वाले समय में भीमताल विधानसभा के लगभग 200 गाँव सहित चम्पावत तक के लोगों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।










