Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई, कहा समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

1 जनवरी 2026 से 15 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित कुल 162 वाद दर्ज रहे, जिनमें से 98 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें कार्रवाई करते हुए 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले बदल सकता है मौसम, 26 सितंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Ad

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल के न्यायालय में कुल 130 वाद दर्ज हुए। इनमें से 44 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 86 वाद अवशेष रहे। वहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नैनीताल के न्यायालय में कुल 107 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 23 मामलों का निस्तारण किया गया और 84 वाद अवशेष रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आपदा क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉