Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम ने बदली करवट: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई साल की पहली बर्फबारी, सेब किसानों के चेहरे खिले, बेहतर फसल होने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ननीतालः- जिले में बसंत पचमी के अवसर पर आज मौसम ने करवट बदली और जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में साल की पहली बर्फबारी हुई। मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई और मनाघेर क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई, वहीं लंबे समय से बर्फ का इंतजार कर रहे सेब उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

इस साल की पहली बर्फबारी को सेब उत्पादक किसानों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि बर्फबारी से आने वाले सीजन में सेब उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों को आशा है कि शनिवार को भी अच्छी मात्रा में बर्फबारी हो सकती है, जो बागवानी के लिए और ज्यादा फायदेमंद साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी से इनकार करने पर युवती ने युवक पर किया चप्पलों से हमला, कोतवाली गेट पर अफरा-तफरी का माहौल, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किया बचाव
Ad

बारिश-बर्फबारी से रबी फसलों को भी मिलेगा, बर्फबारी के साथ हुई बारिश को लेकर भी किसानों में उत्साह है। कृषि जानकारों के अनुसार यह मौसम गेहूं, जौ, सरसों और हरी सब्जियों जैसी रबी फसलों के लिए बेहद उपयोगी है। मिट्टी में नमी बढ़ने से फसलें बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने से सैलानियों में उत्सुकता

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं मौसम के इस बदले मिजाज ने पर्यटन स्थलों की खूबसूरती भी बढ़ा दी है। मुक्तेश्वर और रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में बर्फ की हल्की परत ने नजारों को और मनमोहक बना दिया, जिससे सैलानियों में भी उत्सुकता देखी जा रही है।

किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

बसंत पंचमी पर हुई साल की पहली बर्फबारी को किसान प्रकृति का वरदान मान रहे हैं। सेब बागानों से लेकर रबी फसलों तक, बेहतर उत्पादन और अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉