Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पति ने की पत्नी की गोली मार कर हत्या, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना, आरोपी मोबाइल बंद कर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद महिला के पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की सूचना दी और कहा कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, आरोपी पति मोबाइल बंद कर फरार हो चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद की बात सामने आई है। हालांकि हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आया था फोन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम में धीरज पंवार नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस सक्रिय हुई और फोन करने वाले से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो चुका था।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया महिला की मौत गोली लगने से हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर के पास ही रहता है मृतका का भाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई अभिषेक का घर भी उसके घर के पास ही बताया गया है।

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई। पुलिस अब इस विवाद की वजह और उसकी प्रकृति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी काजल

पुलिस के अनुसार काजल मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। शादी के बाद वह देहरादून में अपने पति के साथ रह रही थी। घटना के बाद आरोपी पति धीरज पंवार फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर था और वारदात से पहले दोनों के बीच क्या हुआ। साथ ही पुलिस उस हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, जिससे महिला को गोली मारे जाने की आशंका है।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉