Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जोखिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। जैसे ही वह नैनीताल के पास जोखिया क्षेत्र पहुंचे, तभी अचानक एक पर्यटक वाहन विपरीत दिशा में सामने आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय नियंत्रण खो बैठे, जिससे उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी।
तल्लीताल थाने से एसआई सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय वर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है। थाना प्रभारी रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad

मृतका के पुत्र की अल्मोड़ा के जौहरी बाजार दुकान है, जबकि उनकी विवाहिता पुत्री रामनगर में शिक्षिका है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पुत्री के घर ही कार से जा रही थी। तब यह हादसा हो गया। उनके निधन पर अल्मोड़ा के समस्त व्यापारियों, ज्वैलर्स व गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉