Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: आठ जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 8 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने 3 जून के लिए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

चार और पांच जून को भी प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

छह जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक सात और आठ जून को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि शेष जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन को देखते हुए मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉