Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त, खाली पदों पर जल्द की जाएगी नई भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad

नए साल से पहले उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी है. सरकार के इस एक्शन के बाद अब जल्द ही खाली पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से गायब चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, इन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंत्री ने कि लापरवाह और गैरहाजिर कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad

बता दें कि सबसे अधिक बर्खास्तगी ऊधमसिंह नगर जिले में हुई है, जहां 21 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई है. जबकि अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत और उत्तरकाशी में 11-11, देहरादून और बागेश्वर के 9-9, टिहरी और चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 7, हरिद्वार में 6, पिथौरागढ़ में पांच डॉक्टरों को बर्खास्त किया है. इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों के 20 और डॉक्टरों को भी सेवा से मुक्त किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉