Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नाले की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी, अवैध प्लाटिंग को टीम ने मौके पर किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दमुवादूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नाले की भूमि पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य होना पाया गया। इनमें एक प्रकरण में उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति द्वारा नाले की भूमि पर दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था। टीम द्वारा तत्काल निर्माण कार्य को रुकवाया गया एवं नाले की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके अतिरिक्त, नाले के क्षेत्र में स्थित भवनों को राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित किया गया, जिस पर मानसून के दृष्टिगत सुरक्षा सलाह जारी करते हुए घर खाली करने की सलाह दी गई। साथ ही, नाले की भूमि पर की जा रही एक अवैध प्लॉटिंग को टीम द्वारा मौके पर ही ध्वस्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाने की कार्यवाही की जाएगी। नालों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल अवैध है, बल्कि बरसात के मौसम में जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल चौहान, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तथा राजस्व एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉