Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: दोस्तों के साथ घूमने आए दो एयरफोर्स कर्मियों की ताल में डूबने से मौत, शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल क्षेत्र में दो एयरफोर्स कर्मियों की ताल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले।
सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ दोस्त घूमने के इरादे से भीमताल के मुसाताल क्षेत्र पहुंचे थे। इनमें चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। घूमने के दौरान चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने उतर गए।

नहाते समय अचानक बीच ताल में पानी गहरा होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सीओ साह ने बताया कि मृतक दोनों युवक एयरफोर्स के जवान थे और अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए हुए थे। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

पुलिस ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील
पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से तालों और जलस्रोतों में नहाने से पहले सतर्कता बरतने और गहराई के बारे में जानकारी लेकर ही जल में प्रवेश करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉