Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की दीं शुभकामनाएं, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बांधी

ADVERTISEMENTS Ad

पीआरओ हेमा ऐठानी ने एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी को राखी बांधकर दीं शुभकामनाएं

हल्द्वानी:- रक्षाबंधन के पावन पर्व  पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने समस्त जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं  दीं। रक्षाबंधन के अवसर पर एसएसपी नैनीताल पीआरओ हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भी एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉