Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूने संग्रहित, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ रामनगर:-  जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज  27 अगस्त को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद नैनीताल की टीम ने हल्द्वानी एवं भीमताल भवाली क्षेत्र एवं रामनगर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी एवं भीमताल भवाली क्षेत्र अभियान के दौरान आठ खाद्य विनिर्माण एवं मिठाई विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों से निम्न नमूने  संग्रहित किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल अजब सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी/नैनीताल सर्किल, अभय कुमार सिंह सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सम्मिलित रही। उपर्युक्त विधिक व सर्वे नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर को जांच हेतु प्रेषित किए जायेंगे।

रामनगर क्षेत्र

रामनगर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान द्वारा 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विनिर्माण खाद्य प्रतिष्ठानों से नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय

हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र

हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में श्री नन्दकिशोर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण, जनपद नैनीताल द्वारा पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से निम्न नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए।

सभी नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक को परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉