Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

योग खिलाड़ियों को रास नहीं आई अल्मोड़ा की सर्दी, बुखार उल्टी की शिकायत होने पर पहुंचाना पड़ा अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से पहुंचे योग खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सर्दी रास नहीं आ रही है। बीते दो दिनों में 20 योग खिलाड़ियों और तीन निर्णायकों को बुखार, उल्टी और बेहोशी की दिक्कत शुरू होने पर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बीमार हुए खिलाड़ियों में सबसे अधिक संख्या दक्षिण भारतीय राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों की बताई जा रही है।अल्मोड़ा में योगासन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 31 जनवरी से चार फरवरी तक होनी हैं, जिसमें शामिल होने के लिए 22 राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। अल्मोड़ा में वर्तमान में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, त्रिपुरा जैसे गरम तापमान वाले प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सर्दी परेशान कर रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात से रविवार तक बुखार के साथ उल्टी और बेहोशी आदि की शिकायत होने पर 20 योग खिलाड़ियों और तीन निर्णायकों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

प्रतियोगिता निदेशक डॉ. चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि दक्षिण भारत से आए अधिकांश खिलाड़ी मौसम परिवर्तन से बीमार हो रहे हैं। सभी की सेहत अब ठीक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉