Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देहरादून:- एक सहायक अध्यापिका पर जनगणना ड्यूटी के दौरान रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना रविवार शाम देहरादून के इंद्रानगर क्षेत्र स्थित मलिक चौक के पास हुई, जहां प्राथमिक विद्यालय पंडितवाड़ी में तैनात सहायक अध्यापिका आशा भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, आशा भंडारी रविवार शाम करीब पांच बजे जनगणना कार्य के सिलसिले में एक आवासीय परिसर में पहुंचीं। उन्होंने गेट खटखटाकर आवाज लगाई,
लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद जब उन्होंने गेट को हल्का सा खोला, तभी अंदर मौजूद रॉटविलर नस्ल का कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुत्ते ने उनके दाहिने हाथ पर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मकान के सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को काबू में किया। तब तक शिक्षिका काफी घायल हो चुकी थीं और दर्द से कराह रही थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा
Ad

घटना की सूचना मिलते ही सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मकान मालिक से कुत्ते का वैक्सीनेशन कार्ड और लाइसेंस दिखाने को कहा गया। बताया गया कि वैक्सीनेशन कार्ड तो प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसमें दर्ज टीकाकरण की एंट्रियां काफी पुरानी थीं। वहीं लाइसेंस होने का दावा किया गया, लेकिन उसे मौके पर नहीं दिखाया जा सका।

सबसे गंभीर बात यह रही कि घर के बाहर कुत्ते से संबंधित कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया था, जबकि अंदर खतरनाक नस्ल का कुत्ता खुला घूम रहा था। इस घटना के बाद पालतू कुत्तों की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घायल शिक्षिका को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि जनगणना और बीएलओ ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान किए जाएं। साथ ही यह सवाल भी उठाया कि रॉटविलर जैसी खतरनाक नस्ल के कुत्ते बिना अद्यतन वैक्सीनेशन और वैध लाइसेंस के कैसे पाले जा रहे हैं। शिक्षक संघ ने मामले में सख्त कार्रवाई और घायल शिक्षिका के उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की मांग की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉