Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित की, 21 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।बताया कि 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी है। 11 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। सुबह दस से एक बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉