Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, आयुक्त कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, तथा आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल में आपदा के दौरान हुए नुकसान एवं राहत आदि कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कुमाऊँ आयुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून काल में जो भी क्षति हुई है, उसका आंकलन शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराऐं ताकि रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके। उन्होंने कहा कि मैदानी और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नदी नालों के पास रहने वाले परिवारों को जल भराव व भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए और सभी जगह सावधानी बरती जाए। जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाय।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों एवं कास्तकारों की फसलों के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को जो भी नुकसान हुआ है उसका तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराऐं। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की कि भारी वर्षा के दौरान नदियों, नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों में न रुकें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। पर्वतीय क्षेत्रों में असुरक्षित मार्गों से गुजरने से भी परहेज़ करने की सलाह दी गई है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल उसे खोला जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉