Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लाल किले के पास हुए धमाके में उत्तराखंड का युवक घायल, पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी, पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीते दिवस दिल्ली में लालकिले के पास हुए कार धमाके में उत्तराखंड के गदरपुर का युवक भी घायल हुआ है। युवक की पहचान हर्षल पुत्र संजीव सेठी के रूप में हुई है। वहीं, धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग को तुरंत बढ़ा दें। इसके बाद संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी बड़े मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉