Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे भी नहीं रोक पाए वारदात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि सीसीटीवी कैमरों के बावजूद सूने मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अंबिकापुरम कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवर और करीब 15 हजार रुपये की नगदी ले गये।

ADVERTISEMENTS Ad

अंबिकापुरम स्थित जागनाथ भवन में रहने वाले जय कृष्ण भट्ट का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी पिछले करीब दो माह से इलाज के सिलसिले में अपने बेटों के पास दिल्ली में रह रही हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
Ad

सुबह दरवाजा टूटा देखकर आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान रुक्मणी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों के अनुसार घर में करीब ढाई से तीन तोले की सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, कानों के झुमके समेत अन्य जेवर रखे थे। इसके अलावा करीब 15 हजार रुपये की नगदी भी घर में थी। चोर जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए।

वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की हरकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में रखा मोबाइल फोन तक उन्होंने हाथ नहीं लगाया। चोरों का निशाना सिर्फ कीमती सामान पर था। सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक

घनी आबादी के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि चोर इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो रात्रि गश्त और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठता है। बरसात के मौसम में सूने मकानों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉