Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्त हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बीते रविवार की रात्रि तीन दोस्त एक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। घटना में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे की मौत हो गई। मृतक अपनी मां का इकलौता बेटा था और मां ने उसे बर्थ-डे पार्टी में जाने से मना किया था। ईसाईनगर लामाचौड़ मुखानी निवासी अनुराग गवन (15 वर्ष)  पुत्र स्व. रविंद्र गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र था। उसके पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई। मां गाय का दूध बेचकर घर चलाती और बेटे को पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अनुराग ने मां से कहा कि वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है। मां ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना और मां से लड़कर चला गया। रात गुजर गई लेकिन वह लौट कर नहीं आया। रात करीब 3 बजे अनुराग अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। लामाचौड़ में उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने अनुराग की मां को मौत की सूचना दी जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पहले पति और फिर इकलौते बेटे की अचानक मौत से वह सदमे में चली गई है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉